Dausa Rising
दौसा की हर छोटी-बड़ी खबर, विकास की हर अपडेट और जनता की हर आवाज़ — सबसे पहले।
07/06/2026
🚨 जयपुर में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद 🚨
📍 जयपुर, राजस्थान
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखते हुए जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन द्वारा एहतियातन कई क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।
📵 आदेश के अनुसार 07 जून रात 12:00 बजे से 08 जून रात 12:00 बजे तक 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। इसके साथ ही WhatsApp, Facebook, X (Twitter) सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी प्रभावित रहेंगे।
📞 हालांकि आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वॉयस कॉल और लैंडलाइन सेवाएं पूर्ववत जारी रहेंगी।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
📢 लालसोट से बड़ी खबर
📍 धर्मेंद्र मीणा गोलीकांड मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लालसोट क्षेत्र में हुए चर्चित धर्मेंद्र मीणा गोलीकांड के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आज क्षेत्र में उनका जुलूस निकाला। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश और राहत दोनों देखने को मिले।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल आरोपियों को पकड़ने के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता में विश्वास कायम करने के लिए यह कदम उठाया गया। जुलूस के दौरान पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा और किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति नहीं बनने दी गई।
स्थानीय लोगों ने लालसोट पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई।
🚨 SSC GD परीक्षा में तकनीकी खराबी से बवाल!
📍 गोरखपुर, उत्तरप्रदेश
SSC GD परीक्षा के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आने से परीक्षा रद्द करनी पड़ी। इसके बाद उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया।
छात्रों का कहना है कि लंबे समय तक इंतजार करने के बावजूद सर्वर सही नहीं हुआ, जिससे उनका समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो गए। परीक्षा रद्द होने के बाद कई परीक्षार्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की।
❓क्या बार-बार होने वाली तकनीकी गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?
💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
26/03/2026
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | कोटपुतली-बहरोड़
भाबरू थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक यूट्यूबर से नकली पिस्टल दिखाकर करीब ₹1 लाख की ठगी कर ली गई।
बताया जा रहा है कि बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर डराया और पैसे वसूल लिए। मामले के खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
👉 बड़ी कार्रवाई करते हुए SHO समेत 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।
👉 मामले की जांच जारी है।
⚠️ यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👇
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | बांग्लादेश हादसा
बांग्लादेश में बड़ा हादसा—करीब 40 यात्रियों से भरी बस पदमा नदी में गिर गई। अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि, कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बस फेरी पर चढ़ते समय संतुलन खो बैठी, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हुआ। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
25/03/2026
📰 ब्रेकिंग न्यूज़ | दौसा कोलीवाड़ा के छात्र रोहित कुमार सैनी ने 10वीं बोर्ड में 90.33% अंक लाकर बढ़ाया गांव का मान
दौसा जिले की राहूवास तहसील स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कोलीवाड़ा के होनहार छात्र रोहित कुमार सैनी ने राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
रोहित ने कुल 600 में से 542 अंक हासिल कर द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और विद्यालय में खुशी का माहौल है।
रोहित के पिता रामस्वरूप सैनी एवं माता रामेशी देवी ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। विद्यालय के शिक्षकों ने रोहित की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए इसे अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
👉 रोहित की इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
24/03/2026
*राजस्थान बोर्ड 10th Topper 2026*
600 में से 599 (99.83%)
सीकर की शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने रचा इतिहास
पिता :- श्री सीता राम १ स्थान :- सांगलिया (सीकर)
प्रियांशी को ढेरों बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं
20/03/2026
📰 22 मार्च को महवा बनेगा भक्ति का केंद्र, विशाल सत्संग का आयोजन
दौसा जिले की महवा तहसील में 22 मार्च 2026, रविवार को भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष संगम देखने को मिलेगा। बाईपास रोड स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला में विशाल सत्संग एवं नि:शुल्क नामदीक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने बताया कि सत्संग के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा।
स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
19/03/2026
लालसोट :- थ्रेसर में फंसने से किसान की दर्दनाक मौत
रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के दयालपुरा गांव का मामला, गेहूं की फसल को थ्रेसर से निकलवाने के दौरान हुआ हादसा, बीती रात्रि करीब 11.30 बजे की घटना, किसान छोटेलाल मीना का हाथ व गर्दन फंसे थ्रेसर में, थ्रेसर में फंसने से मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, शव रखवाया रामगढ़ पचवारा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में
दौसा से इस इस वक्त की बड़ी खबर बिगोता गांव में 5 साल की बच्ची का किडनैप का मामला आया सामने कार में सवार 4 बदमाश बसवा उपखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रही ग्राम मुही के ग्रेवल सड़क से लेकर जा रहे थे ग्रामीणों को देकर मौके से भागे बदमाश फरार होकर चढ़े पहाड में ग्रामीणों ने कार में जमकर की तोड़फोड़ मुही ग्राम में क्रेशर पर ग्रामीणों ने कार को रोका लोगों की भीड़ गाड़ी में जमकर की तोड़फोड़ कार में निकली कई नंबर प्लेट ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश अलवर जिले की टहला थाना पुलिस सहित बसवा थाना पुलिस मौके जुटी जांच में
District Collector & Magistrate - Dausa
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
303505