Vinod Kumar Sharma
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Vinod Kumar Sharma, Public Figure, Chamba.
जय बनखंडी माता।
बनखंडी जातर मेला सतोली 2025 ग्राम पंचायत द्रेकड़ी को सफल बनाने के लिए मैं इलाके की समस्त सम्मानित जनता, सभी दानी सज्जनों का जिन्होंने हमें बढ़ चढ़ कर सहयोग किया, दुकानदार भाइयों, सभी विभागों, कमेटी के सभी पदाधिकारियों, सम्मानित सदस्यों, और बाहर से आए हुए सभी मेहमानों, और मेले को सफल बनाने के लिए जिन जिन लोगों ने भी किसी भी रूप में सहयोग किया मैं दिल की गहराइयों से सभी का धन्यवाद करता हूं। और विशेषकर धन्यवाद करता हूं बिजली विभाग , IPH विभाग , पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग के शारीरिक शिक्षक और कमेटी के हमारे उपाध्यक्ष श्री रोशन लाल शर्मा, श्री रविंद्र सिंह ,सचिव श्री होशियरा राम , श्री सुरेश शर्मा , श्री सुभाष मिन्हास ,श्री अशोक कुमार, श्री हैप्पी पंडित , श्री अभी शर्मा , श्री कलासो राम , श्री मोहित शर्मा , श्री कमल सिंह , श्री रमणीक सिंह , श्री शशि शर्मा , श्री राजिंदर शर्मा , श्री विश्वजीत सिंह , श्री काकू राम , श्री साहिल मिन्हास, श्री अजय सिंह, श्री संजीव सिंह, श्री अक्षु, श्री लेख राज ,श्री रविंद्र सिंह, श्री विनीत, श्री चंद्र सिंह, श्री विनय कुमार, सलूनी कॉलेज के प्रधानाचार्य व एसएमसी अध्यक्ष श्री दिनेश राणा , जेसीबी ऑपरेटर नीलक ठाकुर,और मीडिया के सभी बंधु , विशेषकर श्री धर्मेंद्र सूर्या, श्री इरशाद , श्री शक्ति प्रसाद , ऑर्केस्ट्रा, साउंड ,सभी कब्बड्डी टीमों सभी कलाकारों , ढोली भाई, गुर, एंकर एम खान, टेंट हाउस, सभी मुख्यातिथियों सुश्री आशा देवी प्रधान जीपी द्रेकड़ी , श्री पवन ठाकुर टाइल इंडस्ट्री तेलका, श्री अशोक सूर्यांश प्रधान जीपी मोडा, और डलहौजी के लोकप्रिय विधायक श्री डीएस ठाकुर जी सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद । आप सभी लोगो के सहयोग से मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । खेल मैदान की मुरम्मत के लिए कमेटी के सदस्यों ने श्रम दान किया और रात दिन मेहनत करके मेले को सफल बनाया उसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं और आप सभी का विशेष धन्यवाद। यदि किसी भी व्यक्ति के मान सम्मान में कमी रह गई हो तो हम क्षमा प्रार्थी हैं। माता बनखंडी का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे और इलाके में समृद्धि और सुख शांति हो यह प्रार्थना करता हूं।
जय माता दी।
गढ़ माता जातर मेले में रात्रि जागरण की कुछ झलकियां। साल 2023।
जय गढ़ माता।
27/05/2025
आज दिनांक 27 मई 2025 को यूथ क्लब सलूनी के द्वारा बरोटी में करवाए जा रहे सलूनी चैंपियन लीग क्रिकेट कप मे (opening) शुभारम्भ करने का सौभाग्य मिला। इतना मान सम्मान देने के लिए मैं क्लब के अध्यक्ष श्री मनीष जी और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करता हूं । आज बरोटी में 10 से 12 साल बाद फिर से लेदर की गेंद से टूर्नामेंट शुरू करवाया गया है जिसमे लगभग 16 टीमें भाग ले रही हैं इसके लिए यूथ क्लब बधाई का पात्र है। सभी को शुभकामनाएं।
जय नाग राज।
गुलधन नाग जातर मेला सलूनी जो की 14 और 15 मई 2025 को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमे मुझे शुभारंभ(Opening ) मुख्यातिथि के रूप में जाने का सुअवसर मिला और मेले का विधिवत शुभारंभ नाग देवता के आशीर्वाद से किया । मेले हमारे आपसी भाईचारे को दर्शाते हैं और मेलों में हमे अपनी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है और सभी लोग मेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेते हैं। सलूनी जातर मेला कमेटी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों विशेषकर श्री लेख राज जी कमेटी के अध्यक्ष व सदस्यों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। मेरे साथ मंच पर आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों ,साथ ही मेले में आए हुए सभी माताओं, बहनों ,भाइयों,बिजूर्गों सभी का हार्दिक धन्यवाद। साथ ही मीडिया के सभी प्रिय बंधुओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद। मैं साथ ही धन्यवाद करना चाहूंगा मेरी तीनों पंचायत की सम्मानित जनता का जिनकी वजह से मुझे हर मंच पर जाने का मौका मिलता है मैं हमेशा के लिए आपका ऋणी रहूंगा और आपकी सेवा मे तत्पर रहूंगा। नाग राज का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। जातर मेला के कुछ अंश वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत हैं।
Click here to claim your Sponsored Listing.