Krishan Kumar Mantoo
Official Page of Krishan Kumar Mantoo
MLA, Amnour
अध्यक्ष - पटेल छात्रावस निर्माण ट्रस्ट बिहार
09/06/2026
पटना स्थित आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारे सम्मानित साथियों से आत्मीय एवं स्नेहिल मुलाकात हुई। आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाता है। आप सभी के प्रति हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं। 🙏
#जनसंपर्क #स्नेहिल_मुलाकात #जनसेवा #साथियों_का_स्नेह #बिहार #लोकहित #सामाजिक_सरोकार #धन्यवाद
09/06/2026
महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी समाज के गौरव एवं जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी के शहीदी दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष, साहस और राष्ट्रभक्ति का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
🙏 विनम्र श्रद्धांजलि 🙏
#भगवान_बिरसा_मुंडा #शहीदी_दिवस #जननायक #आदिवासी_गौरव #स्वतंत्रता_सेनानी #भारत_माता_की_जय #श्रद्धांजलि
08/06/2026
शिक्षा के साथ साथ खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा अमनौर!
आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं |
08/06/2026
कल देर रात अमनौर विधानसभा क्षेत्र के पैगा-रसूलपुर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक को देखकर तत्काल रुककर उसकी सहायता की। उसे शीघ्र अमनौर सरकारी अस्पताल पहुंचाकर उपचार की व्यवस्था कराई तथा घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।
मानवता का धर्म है कि संकट की घड़ी में एक-दूसरे के काम आएं। ईश्वर से घायल युवक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
07/06/2026
अमनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मालाही निवासी श्री नागेंद्र सिंह जी के पूज्य दिवंगत पिता जी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
इस दुःखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ एवं शुभकामनाएँ शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
07/06/2026
सारण जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 43वें सारण जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन एथलेटिक्स मीट 2026 में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए जाने पर आयोजकों एवं सारण जिला एथलेटिक्स संघ के सभी पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करता है। मुझे विश्वास है कि इस प्रतियोगिता से उभरने वाली प्रतिभाएँ राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर सारण और बिहार का नाम गौरवान्वित करेंगी।
सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ।
07/06/2026
पटना स्थित आवास पर बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे साथियों, अभिभावकों एवं शुभचिंतकों से स्नेहिल मुलाकात एवं आत्मीय संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।
आप सभी के प्रेम, आत्मीयता एवं बहुमूल्य समय के लिए हृदय से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
06/06/2026
पटना स्थित लेमन ट्री होटल में असम डाउन टाउन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित "फेलिसिटेशन सेरेमनी – कैंपस टू कॉरपोरेट" कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर बिहार बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व का विषय हैं।
सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि वे अपनी प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण से देश एवं दुनिया में बिहार का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
06/06/2026
अमनौर विधानसभा क्षेत्र के परशुरामपुर निवासी श्री देवेंद्र सिंह जी के पूज्य भाई साहब के श्राद्ध कर्म में शामिल होकर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।
इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
06/06/2026
राष्ट्र गौरव, अदम्य साहस, स्वाभिमान और सुशासन के प्रतीक, हिन्दवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस "हिंदू साम्राज्य दिवस" की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
छत्रपति शिवाजी महाराज का शौर्य, दूरदर्शिता और राष्ट्रनिष्ठा हमें सदैव धर्म, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहे। आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक सशक्त, समृद्ध और गौरवशाली भारत के निर्माण का संकल्प लें।
#हिंदू_साम्राज्य_दिवस #छत्रपति_शिवाजी_महाराज #हिन्दवी_स्वराज्य #राष्ट्र_गौरव #वीर_शिरोमणि #शौर्य_और_पराक्रम ानी िवाजी #भारत_माता_की_जय
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Bihār