Surendra Mehta

Surendra Mehta

Share

पूर्व मंत्री, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग
पूर्व मंत्री, खेल विभाग
विधायक 142 बछवाड़ा विधानसभा

20/06/2026

भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।

President of India

Photos from Surendra Mehta's post 20/06/2026

विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के देशरी गांव स्थित "गॉड गुरुकुल संगीत महाविद्यालय"के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर संस्थान के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रबुद्धजनों से आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर संगीत, कला एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महाविद्यालय की भूमिका की सराहना की। ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक संस्थान हमारी समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। महाविद्यालय परिवार को प्रथम स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।॥

Photos from Surendra Mehta's post 20/06/2026

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत किरतपुर पंचायत के अकहा गांव स्थित काली स्थान में नव निर्मित पुलिया का निरीक्षण किया।

इस पुलिया के निर्माण से गांव के लोगों में काफी खुशी एवं उत्साह का माहौल है। यह पुलिया स्थानीय आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

जनता की सुविधाओं एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता का विश्वास और स्नेह ही हमें जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

Photos from Surendra Mehta's post 20/06/2026

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर पूर्वी मंडल अंतर्गत नरहरिपुर पंचायत के बुचौली गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान जनता मालिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना।

इस अवसर पर स्थानीय आवश्यकताओं, बुनियादी सुविधाओं तथा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। जनता की समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।

जनता का स्नेह, विश्वास और मार्गदर्शन ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा एवं शक्ति है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के संकल्प के साथ सदैव आपके बीच, आपके साथ और आपके लिए प्रतिबद्ध हूँ।

Photos from Surendra Mehta's post 17/06/2026

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी एवं महंत राम जीवन दास महाविद्यालय, विशनपुर के पूर्व प्राचार्य आदरणीय श्री अशोक कुमार सिंह जी के पूज्य पिताजी के श्राद्धकर्म में उपस्थित होकर दिवंगत पुण्यात्मा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि निवेदित की।

इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।

Photos from Surendra Mehta's post 17/06/2026

बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के रानी-1 पंचायत स्थित आजाद नगर में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल पूजनोत्सव सह बछवाड़ा मेला महोत्सव के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेले का विधिवत उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

यह मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए मेले की सफलता एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।

Photos from Surendra Mehta's post 10/06/2026

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भगवानपुर पश्चिमी मंडल के मोख्तियारपुर पंचायत के कविया गांव स्थित प्रसिद्ध सरस्वती माता मंदिर में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की गई तथा राष्ट्र की सुख-समृद्धि, विकास और जनकल्याण हेतु माँ सरस्वती से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के अविरल पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की मंगलकामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Begusarai?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Telephone

Address

Begusarai