Neelesh Garg Reporter Banda
This is official Page of Neelesh garg Reporter Banda
सभी लोग मेरी पुरानी 🆔 को फॉलो करे Neelesh Garg
12/02/2026
*बण्डा के इन 'हीरोज' को सलाम! मासूम की जान बचाने के लिए देवदूत बनी डॉक्टरों की टीम...*
*बण्डा:* बण्डा अस्पताल से एक ऐसी खबर सामने आई है जो इंसानियत और डॉक्टरी पेशे पर हमारे विश्वास को और मजबूत करती है। दलपतपुर निवासी डेढ़ वर्षीय बालक अभिषेक पिता धन सिंह सौर निवासी दलपतपुर पानी में डूबने के कारण मृत्यु के करीब पहुंच चुका था, लेकिन बंडा अस्पताल की इस जांबाज टीम ने हार नहीं मानी।
CMHO डॉ. ममता तिमोरी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने जो तत्परता दिखाई, वह काबिले तारीफ है।
*जीवन बचाने वाली टीम का विशेष योगदान...*
डॉ. ममता तिमोरी (CMHO): जिनके मार्गदर्शन में अस्पताल की आपातकालीन टीम हमेशा मुस्तैद रहती है।
◾डॉ. प्रदीप सरवरिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ): जिन्होंने बिना समय गंवाए आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार की कमान संभाली।
◾डॉ. हिमांशु वर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ): जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता से मासूम की सांसों को वापस लाने के लिए संघर्ष किया।
◾डॉ. अंशुल नेमा (निश्चेतना विशेषज्ञ): डॉ. नेमा की तकनीकी कुशलता से बालक को 90% रिकवरी तक पहुँचाने और स्थिर करने में बड़ी सफलता मिली।
◾किरण सिस्टर एवं नर्सिंग स्टाफ: जिनकी निरंतर देखभाल और सेवा ने बालक को जीवन रक्षक सपोर्ट दिया।
*वर्तमान स्थिति...*
बंडा अस्पताल में प्राथमिक रूप से जान बचाने के बाद, बालक अभिषेक को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल सागर रेफर किया गया है। बालक अभी भी वहाँ वेंटिलेटर सपोर्ट पर है और अपनी जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि डॉक्टरों की यह मेहनत रंग लाए और मासूम अभिषेक जल्द स्वस्थ होकर अपने माता-पिता के पास लौटे। 🏻
25/01/2026
शहीद राजेश यादव की स्मृति में प्रतिमा अनावरण समारोह का भव्य आयोजन
बंडा।
भारत माता के वीर सपूत अमर शहीद श्री राजेश यादव जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से उनकी प्रतिमा के अनावरण का भव्य समारोह आगामी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम ग्राम कवायला, तहसील बंडा, जिला सागर (मध्य प्रदेश) में दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता दमोह लोकसभा सांसद श्री राहुल सिंह जी करेंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक बंडा श्री वीरेंद्र सिंह जी एवं जिला अध्यक्ष बंडा श्री लोकेंद्र सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह आयोजन देशभक्ति, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को समर्पित है। अमर शहीद की प्रतिमा के अनावरण के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
विनीत : समस्त ग्रामवासी – ग्राम कवायला एवं समस्त क्षेत्रवासी
Neelesh Garg Reporter Banda
25/01/2026
शहीद श्री राजेश यादव जी की स्मृति में
आयोजित मैच क्रिकेट टूर्नामेंट 26/01/2026
को होने वाले महामुकाबले महिला क्रिकेट टीम
की तैयारी हेतु कल 25/01/2026 को अवकाश
रहेगा।
धन्यवाद।
आयोजक:- कन्यादान समिति बंडा
Neelesh Garg Reporter Banda
25/01/2026
सागर जिला के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 26 जनवरी को बंडा के ग्राम क्वायला में अमर शहीद राजेश यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण।Neelesh Garg Reporter Banda
#शुरू_हुआ_आज_का_मैच फिर बंडा नगर स्थित मंडी प्रांगण मे बीर शहीद राजेश यादव जी की स्मृति मे कन्यादान समिति बंडा द्वारा भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट जिसमें बंडा ग्रामीण क्षेत्र भडराना और शाहगढ़ क्षेत्र टीम शानदार मैच नीलेश गर्ग रिपोर्टर बंडा....✍️
बंडा में हुई अंधाधुंध चोरियां।
रात भर बजते रहे पुलिस के सायरन
Neelesh Garg Reporter Banda
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Address
Banda
470335