traffic cop Prashant
यह पेज यातायात नियम का पालन करने व लोगों में जागरूकता तथा शिक्षा के लिए बनाया गया है
"यात्री कृपया ध्यान दें! 📢 बाइक स्टार्ट करने से पहले हेलमेट का फीता बांधना न भूलें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें, खुद को सुरक्षित रखें।
"हम अपनी अच्छाई से सबका दिल नहीं जीत सकते।
जो समझते हैं वो प्यार देते हैं, जिसको नफ़रत करना है वो करेंगे।
07/06/2026
🚨 UP Police Exam 2026: बांदा परीक्षा केंद्रों की रेलवे स्टेशन से दूरी 🚨
👍 सभी भाई-बहनों को परीक्षा के लिए अग्रिम शुभकामनाएं! इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि बाहर से आने वाले छात्रों को मदद मिल सके।
🙏 कृपया यातायात नियमों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें। आपका एक छोटा सा प्रयास शहर को सुरक्षित और जाम मुक्त बना सकता है। धन्यवाद।
यातायात पुलिस बांदा द्वारा सराहनीय कार्य: नाली में फंसी गाय को सकुशल निकाला गया। आज प्रभारी निरीक्षक यातायात बांदा मय हमराही फोर्स के क्षेत्र में भ्रमणशील थे। भ्रमण के दौरान रोड के किनारे एक अत्यंत संकरी नाली में एक गाय असंतुलित होकर गिरी पाई गई, जिसके चारों पैर ऊपर की ओर थे तथा वह गंभीर स्थिति में तड़प रही थी।मौके पर मौजूद प्रभारी निरीक्षक व यातायात कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया। सूझबूझ और कड़े प्रयासों से उक्त गाय को बिना किसी क्षति के नाली से सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के उपरांत तड़प रही गाय को पानी पिलाकर शांत व सुरक्षित किया गया। यातायात पुलिस बांदा न सिर्फ नागरिक सुरक्षा बल्कि मूक पशुओं के संरक्षण व सुरक्षा के प्रति भी पूरी तरह संकल्पित है।
गाड़ियों पर अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म और फैंसी नंबर प्लेट लगाने वालों पर पुलिस सख्त! नियमों का उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना।यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचें! 🙏
31/05/2026
कृपया ध्यान दें ।
Click here to claim your Sponsored Listing.