DLSA Banda
न्याय सब के लिये
19/01/2026
03/08/2025
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण-नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा श्री देवेन्द्र सिंह जी के निर्देशन में आज दिनांक 02-08-2025 को सायं 04:00 बजे "नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बांदा में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन किया गया।
आज दिनांक 02.08.2025 को सायं 04:00 बजे जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बांदा में नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 के अन्तर्गत लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन श्रीमान चन्द्रपाल-द्वितीय, अपर जिला जज प्रथम, बांदा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण बोर्ड-बांदा के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा श्रीमान चन्द्रपाल - द्वितीय, अपर जिला जज प्रथम, बांदा श्रीमान श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा एवं श्रीमान मुनि कुमार सिंह, सिविल जज (जू०डि०) अतर्रा को बुके भेंट कर बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा संचालित एवं आदेशानुसार नालसा वीर परिवार सहायता योजना-2025 कार्यक्रम के अन्तर्गत लीगल एड क्लीनिक का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिवार के सदस्यों व आश्रितों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान किया जाना हैं। जिसके लिए जनपद बांदा के कार्यालय जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, बांदा में लीगल एड क्लीनिक का शुभारम्भ किया गया हैं, जहां पर तैनात पराविधिक स्वयं सेवक / अधिवक्ता अथवा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा द्वारा विधिक सहायता प्रदान की जायेगी।
30/07/2025
22/05/2023
कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा
प्रेस विज्ञप्ति
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण - बांदा श्रीमती सुचेता चौरसिया जी के अनुसार दिनॉक 21-05-2023 दिन रविवार को जनपद मुख्यालय, बाँदा एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय न्यायमूर्ति श्री शमीम अहमद, प्रशासनिक न्यायमूर्ति - बाँदा, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद द्वारा उद्घाटन कर किया गया । उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मा० जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस लोक अदालत में कुल 67570 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये जिसमें से कुल 53803 वाद सुलह समझौते द्वारा निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 11,92,753/- अर्थदण्ड वसूल किया गया ।
श्रीमती कमलेश कच्छल, जनपद न्यायाधीश बांदा द्वारा ऑरबीट्रेशन का 01 वाद निस्तारित किया गया। श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बौदा द्वारा पारिवारिक वादों से संबंधित 57 वाद निस्तारित किये गये । श्री महेन्द्र प्रसाद चौधरी, पीठासीन अधिकारी - मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 19 वाद निस्तारित करते हुए रु059,15,000 /- बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया_गया। श्री मोहम्मद कमरुज्जमा खान, प्रथम अपर जिला जज, बांदा द्वारा 02 वाद निस्तारित किये गये। श्रीमती अनु सक्सेना, अपर जिला जज / एस०सी० / एस०टी०, बांदा द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित कराते हुये मु० 500 अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया । श्री निरंजन कुमार, अपर जिला जज / ड0प्र0क्षे0, बाँदा द्वारा कुल 01 वाद निस्तारित किया गया। श्री छोटेलाल, विशेष न्यायाधीश ( ई०सी०एक्ट०) बांदा द्वारा विद्युत अधिनियम से संबंधित कुल 34 वाद निस्तारित करते हुये मु० 5,96,968 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया ।
श्री अनिल कुमार — XI, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाँदा द्वारा सर्वाधिक 2464 वाद निस्तारित करते हुये मु० 128570/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री भगवान दास गुप्ता, सिविल जज सी०डि०, बाँदा द्वारा कुल 21 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें उत्तराधिकार से संबंधित वाद, दीवानी वाद निस्तारित करते हुये मु० 1,42,84,862 /- उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किये गये व मु0 500 / - अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया । श्रीमती गरिमा सिंह, प्रथम अपर सी०जे०एम०, बांदा द्वारा 172 वाद निस्तारित करते हुये मु० 423290 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये। सुश्री वरुणा वशिष्ठ, सिविल जज जू०डि०, बांदा द्वारा कुल 767 वाद निस्तारित करते हुये मु० 5350 /- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। सुश्री बिन्नी बाल्यान, अपर सिविल जज जू०डि०-द्वितीय, बांदा द्वारा 1990 वाद निस्तारित किये गये तथा रु0 1620 / - का अर्थदण्ड वसूला गया। सुश्री चारु केन, सिविल जज जू०डिo/एफ0टी0सी0,प्रथम - बांदा द्वारा कुल 1219 वाद निस्तारित किये गये। सुश्री अर्पिता साहू, सिविल जज जू०डि०, बबेरु द्वारा 121 वाद निस्तारित करते हुये मु० 14550 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये । श्री अभय कुमार, सिविल जज जूoडिo / एफ0टी0सी0, बांदा द्वारा कुल 1488 वाद सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित किये गये तथा रु0 2245/- का अर्थदण्ड वसूला गया । श्रीमती राखी सिंह, सिविल जज जू०डि०, अतर्रा द्वारा 08 वाद निस्तारित करते हुए मु0 19660 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बॉदा द्वारा कुल 14 वाद निस्तारित किये गये जिसमें एन०आई०एक्ट से संबंधित वादों में मु० 2427575/वसूले गये।
राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 45137 वाद निस्तारित किये गये।
बैंक द्वारा कुल 282 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया जिसमें रु0 2,86,10,000 / - रुपये कर्जदारों द्वारा वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में श्री कमलेश दुबे - अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री ओम प्रकाश गौतम सचिव जिला अधिवक्ता संघ, बांदा श्री विनय कुमार पाण्डेय, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा के तत्वाधान में निःशुल्क दन्त चिकित्सा व फिजियोथैरपी शिविर लगाया गया जिसमें डा० शिवप्रताप सिंह द्वारा दन्त के रोगियों तथा एम०डी० शरीफ द्वारा फिजियोथैरपी के मरीजों को निःशुल्क परामर्श व दवा वितरण का कार्य किया गया ।
दिनांक- 21.05.2023
जारी प्रेस विज्ञप्ति - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा ।
26/11/2022
26 नवंबर 2022 (संविधान दिवस)
12/11/2022
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण - बांदा श्रीमान बी०डी० गुप्ता जी के अनुसार आज दिनॉक 12-11-2022 दिन शनिवार को जनपद मुख्यालय, बाँदा एवं तहसील मुख्यालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मान्नीया जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस लोक अदालत में कुल 71222 वाद निस्तारण हेतु नियत किये गये जिसमें से कुल 38,539 वाद संस्वीकृति / सुलह-समझौते द्वारा निस्तारित किये गये जिसमें कुल मु० 33,81,216 / - अर्थदण्ड वसूल किया गया।
श्रीमती कमलेश कच्छल, जनपद न्यायाधीश महोदया, बांदा द्वारा कुल 09 वाद निस्तारित किये गये जिसमें 05 आर्बिट्रेशन वाद तथा 04 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करत हुए मु० 2000 /- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूला गया। श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्या ालय, बाँदा द्व रा पारिवारिक वादों से संबंधित 37 वाद निस्तारित किये गये । श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीठासीन अधिकारी - मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बांदा द्वारा 34 वाद निस्तारित करते हुए रु079,90,000 /बीमा कम्पनियों द्वारा पीड़ित पक्षों को दिलाया गया। श्री मोहम्मद अशरफ अंसारी, प्रथम अपर जिला जज, बांदा द्वारा 05 वाद निस्तारित किये गये । श्री मोहम्मद कमरुज्जमा खान, अपर जिला जज / एस०सी०/एस०टी०, बौदा द्वारा 03 वाद निस्तारित किये गये। श्री निरंजन कुमार, अपर जिला जज / ई०सी०एक्ट, बाँदा द्वारा विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित कुल 138 वाद निस्तारित करते हुए तथा रु0 33,26,816 / - अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया ।
। श्री हेमन्त कुमार कुशवाहा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाँदा द्वारा सर्वाधिक 629 वाद निस्तारित करते हुये मु० 1,46,900/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्रीमती अंजू कम्बोज, सिविल जज सी०डि०, बाँदा द्वारा कुल 123 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें उत्तराधिकार से संबंधित 12 वाद, 05 दीवानी वाद व 105 लघु आपराधिक वाद निस्तारित करते हुये मु० 2,20,72,718 /- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किये गये व मु० 19,050 / - अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। श्री नदीम अनवर, प्रथम अपर सी०जे०एम०, बांदा द्वारा 276 वाद निस्तारित करते हुये मु० 14,25,200/- अर्थदण्ड अधिरोपित किये गये । श्रीमती गरिमा सिंह, द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांदा द्वारा कुल 19 वाद निस्तारित किये गये जिसमें रु06100 /- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया । श्रीमती अनुजा सिंह, सिविल जज जू०डि०, बांदा द्वारा 55 वाद निस्तारित करते हुये मु0 27,85,990 / - अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूल किया गया। सुश्री सौम्या मिश्रा, अपर सिविल जज जू०डि०, प्रथम, बांदा द्वारा कुल 85 सिविल वाद निस्तारित किये गये तथा रु0 30800 /- का अर्थदण्ड वसूला गया। सुश्री शालिनी, अपर सिविल जज जू०डि०-द्वितीय, बांदा द्वारा 46 वाद निस्तारित किये गये तथा रु017900 /- का अर्थदण्ड वसूला गया। सुश्री मनीषा साहू, सिविल जज जू०डि० तृतीय, बांदा द्वारा कुल 72 वाद निस्तारित करते हुए मु० 26000 /- अर्थदण्ड वसूला गया। श्री अभय कुमार, सिविल जज जू०डि० प्रथम बांदा द्वारा कुल 33 वाद सुलह समझौते के माध्यम् से निस्तारित किये गये तथा रु0 15000/- का अर्थदण्ड वसूला गया। श्री नितिन सिंह, सिविल जज अतर्रा द्वारा 45 वाद निस्तारित करते हुए मु० 15300 / - अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। श्री सौरभ आनन्द, सिविल जज - बबेरु द्वारा 73 वाद निस्तारित करते हुए मु० 9300/- अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया । श्री कौशलकिशोर प्रजापति, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाँदा द्वारा कुल 06 वाद निस्तारित किये गये जिसमें एन0आई0एक्ट से संबंधित वादों में मु० 776379 /- वसूले गये ।
श्री कमलेश दुबे, अध्यक्ष - स्थायी लोक अदालत, बांदा द्वारा कुल 02 वाद निस्तारित किये गये । राजस्व विभाग के सभी न्यायालयों द्वारा कुल 36458 वाद निस्तारित किये गये। बी०एस०एन०एल०, बांदा के कुल 52 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल रुo 5,90,972 /- अर्थदण्ड अधिरोपित कर वसूला गया ।
बैंक द्वारा कुल 339 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें रु03,39,02,100 /रुपये कर्जदारों द्वारा वसूल किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत उद्घाटन समारोह में श्री कमलेश दुबे - अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत, श्री बृजमोहन सिंह अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ, बांदा श्री विनय कुमार पाण्डेय, जिला अग्रणी प्रबन्धक बैंक मौजूद रहे।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the public figure
Telephone
Website
Address
Banda
210001
Opening Hours
| Monday | 10am - 5pm |
| Tuesday | 10am - 5pm |
| Wednesday | 10am - 5pm |
| Thursday | 10am - 5pm |
| Friday | 10am - 5pm |
| Saturday | 10am - 5pm |