Bharat Kumar Modi
जिलाध्यक्ष ‐भारतीय जनता पार्टी बालोतरा
29/05/2026
📍 बालोतरा
आज बालोतरा स्थित अन्नपूर्णा गौ सेवा समिति गौशाला द्वारा संचालित गौ चिकित्सालय, गौशाला एवं नंदीशाला का भ्रमण कर वहां गौवंश के लिए उपलब्ध छाया, चारा, पेयजल एवं चिकित्सीय सुविधाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर गौवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही गौशाला परिसर स्थित देवाधिदेव महादेव, भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमानजी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वकल्याण की मंगलकामना की।
गौशाला परिसर में पुरुषोत्तम अधिक मास के पावन अवसर पर नेत्रहीन, दुर्घटनाग्रस्त एवं निराश्रित गौवंश की सेवार्थ आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता कर दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
यह गौशाला नेत्रहीन, दुर्घटनाग्रस्त, निराश्रित गौवंश एवं पशु पक्षियों की निःशुल्क सेवा, उपचार और संरक्षण का पुनीत कार्य कर रही है। गौसेवा के प्रति समर्पित समिति के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सेवाभावी जन बधाई के पात्र हैं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत सिवाना विधायक श्री हमीर सिंह भायल जी एवं भारतीय जनता पार्टी, बालोतरा के सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Joraram Kumawat BJP Rajasthan Government of Rajasthan
29/05/2026
29/05/2026
आज बालोतरा जिले की ग्राम पंचायत रेवाड़ा जेतमाल में जिला स्तरीय वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ
इस अवसर पर जल संरक्षण, जल संचयन और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण को लेकर उपस्थित जनसमूह से संवाद किया गया तथा सभी से जल की प्रत्येक बूंद को बचाने और इस अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री श्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री श्री के.के. विश्नोई, पचपदरा विधायक श्री अरूण चौधरी, सिवाना विधायक श्री हमीरसिंह भायल सहित जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी, विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Bharatiya Janata Party (BJP) Bhajanlal Sharma Madan Rathore
हनुमान बेनीवाल द्वारा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के लिए दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस प्रकार की अमर्यादित एवं असभ्य भाषा का प्रयोग उन्होंने किया है, वह लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं भारतीय राजनीतिक संस्कृति के विरुद्ध है।
29/05/2026
कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम जी कुमावत प्रभारी मंत्री कबालोतरा आगमन पर खेड़ मंदिर ट्रस्ट ने शिष्टाचार भेंट की
29/05/2026
27/05/2026
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा, राजस्थान के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों एवं प्रदेश महामंत्री, मुख्यालय प्रभारी को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
27/05/2026
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के शीर्ष नेतृत्व द्वारा ओबीसी मोर्चा, राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारियों को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अपनापन, आत्मीयता की अभिव्यक्ति है।
अपनापन, नेतृत्व की ज्योति है।
अपनापन, प्रेरणा का दीप है।
आइये, जुड़िए, पढ़िए और जानिए
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी संग मेरे अनुभव!
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी को 'प्रधान सेवक' के रूप में सेवा, सुशासन और लोक-कल्याण को समर्पित गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण करने पर हार्दिक बधाई।
माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब कल्याण से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक, जनधन से डिजिटल इंडिया तक और आयुष्मान भारत से आत्मनिर्भर भारत तक प्रत्येक पहल से करोड़ों जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के सशक्तीकरण के साथ रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी सामर्थ्य ने भारत की सामरिक शक्ति और वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दी है।
राष्ट्र सेवा, सुशासन और अंत्योदय के प्रति समर्पित इन प्रेरणादायी 12 वर्षों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से अभिनंदन एवं आभार!
PMO India Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Rajasthan
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Website
Address
Balotra
344022