Sahjanand Rai
क्षेत्रीय अध्यक्ष -
भारतीय जनता पार्टी
गोरखपुर क्षेत्र
23/06/2026
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ज्येष्ठ मास के मंगलवार के अवसर पर आयोजित भण्डारे में सहभाग कर श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया ।
दिव्य आयोजन हेतु प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री ओंकार धर द्विवेदी जी सहित सभी सदस्य गण को हार्दिक शुभकामनाएँ ।
23/06/2026
क्षेत्रीय कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ …
23/06/2026
कुशल प्रशासक एवं अद्वितीय रणनीतिकार पेशवा बालाजी बाजीराव ‘नाना साहेब’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
मातृभूमि की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष तथा बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
23/06/2026
शौर्यं दाक्ष्यं बलं धैर्यं प्राज्ञता नयसाधनम्।
विक्रमश्च प्रभावश्च हनूमति कृतालया:॥
ज्येष्ठ मास के अष्टम मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व पर समस्त भक्तों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीराम जी के अनन्य भक्त भगवान हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और साहस का संचार हो, यही प्रार्थना है।
23/06/2026
प्रखर राष्ट्रवादी जननेता, महान शिक्षाविद, जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, राष्ट्र की एकता-अखंडता हेतु एक विधान-एक निशान-एक प्रधान सिद्धांत के प्रणेता श्रद्धेय डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें शत शत नमन ।
22/06/2026
आजमगढ़ जनपद के गोपालपुर में श्री लल्लन तिवारी जी की सुपौत्री के मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रदान किया ।
22/06/2026
आजमगढ में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष /पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री अरविंद जायसवाल जी के भतीजे के सगाई समारोह में उपस्थित होकर शुभकामनाएँ प्रदान किया ।
22/06/2026
आजमगढ़ में मेरे विद्यार्थी जीवन के मित्र श्री चंद्र कुमार सिंह जी की सुपुत्री के वैवाहिक समारोह में उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रदान किया |
लखनऊ के पुरनिया, सेक्टर डी स्थित कोचिंग सेंटर में भीषण अग्नि दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
22/06/2026
आजमगढ़ में श्री राहुल श्रीवास्तव जी के बड़े भाई के निधन की सूचना प्राप्त होने पर उनके सिधारी स्थित आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया ।
Click here to claim your Sponsored Listing.