Ayodhya Express
जनहित की आवाज उठाने के लिए Ayodhya Express वेब न्यूज सदैव तत्पर है।
जनसेवक हो तो ऐसा...
भरी सभा में एक वृद्ध माता जी की सेवा करते हुए नजर आए अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह। यह भावुक दृश्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और उनकी सादगी, संवेदनशीलता तथा जनसेवा की भावना की सराहना की जा रही है।
ज्ञात हो कि लल्लू सिंह को एक जमीनी नेता के रूप में जाना जाता है। उनके सार्वजनिक जीवन में न कोई तामझाम, न दिखावा और न ही किसी प्रकार का आडंबर देखने को मिलता है। अयोध्या जनपद से कई बार विधायक, मंत्री तथा सांसद रह चुके लल्लू सिंह हमेशा आम जनता से जुड़े रहने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए पहचाने जाते रहे हैं।
हाल ही में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में जिस तरह वह एक वृद्ध माता जी की सेवा और सम्मान करते नजर आ रहे हैं, उससे लोगों के बीच यह चर्चा और भी तेज हो गई है कि जनप्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए जो केवल पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि अपने व्यवहार, विनम्रता और सेवा भाव से लोगों के दिलों में स्थान बनाए।
"जनसेवक हो तो लल्लू सिंह जैसा" — सोशल मीडिया पर यह चर्चा लगातार देखने को मिल रही है, जहां लोग उनके इस मानवीय व्यवहार की प्रशंसा कर रहे हैं। 🙏🏻🇮🇳
#जनसेवा #लल्लूसिंह #अयोध्या #जनप्रतिनिधि #सेवाभाव #वायरलवीडियो #सादगी #लोकप्रियनेता Lallu Singh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Chief Minister Office Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya Pawan Rajpoot Brajesh Pathak Sudhir Munna
पटरंगा पुलिस का सराहनीय कार्य बीते 22 मई को गनौली हाइवे पर हुई वृद्ध महिला के साथ लूट व जानलेवा हमला में तीन अपराधियों को धर दबोचा
आज एसपी ग्रामीण कर सकते है खुलाशा।
02/06/2026
अयोध्या में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, लल्लू सिंह ने रेलवे ओवरब्रिज की उठाई मांग।
Lallu Singh Chief Minister Office Uttar Pradesh BJP Uttar Pradesh Sudhir Munna Pawan Rajpoot Mahua Khabar
अयोध्या में ट्रैफिक जाम से राहत की तैयारी, लल्लू सिंह ने रेलवे ओवरब्रिज की उठाई मांग | ...
01/06/2026
बीकापुर के अस्करनपुर गांव में लगी चौपाल, जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं, ग्रामीणों की लगीं लंबी भीड।
अयोध्या।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देशन में सभी तहसीलों की एक-एक ग्राम सभाओं में ग्राम चौपाल का आयोजन कर जनता की सुनवाई की जा रही है। इसी कड़ी में तहसील बीकापुर की ग्राम सभा अस्करनपुर में ग्राम चौपाल में खुद जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनता की समस्याएं सुनी। कई शिकायतों पर स्थानीय संबंधित विभागों द्वारा समुचित कार्रवाई न करने की स्थिति में मातहतों को जरूरी निर्देश जारी किए। चौपाल में राजस्व ,विकासखंड, खाद्य एवं रसद विभाग,पशु चिकित्सा विभाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिक्षा विभाग,तथा पुलिस विभाग द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रदर्शनी लगाकर शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बाबत लोगों को जागरूक किया गया। चौपाल में सुनवाई के दौरान तहसील प्रशासन की ओर से एसडीएम श्रेया तहसीलदार अनिल कुमार नायब तहसीलदार रामखेलावन विकासखंड विभाग की ओर से खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडे तथा अवधेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर के अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव पशु चिकित्सा अधिकारी बीकापुर अनिल सिंह क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पूर्ति निरीक्षक श्री नारायण यादव विद्युत विभाग के अभियंता संदीप यादव तथा शैलेश यादव लघु सिंचाई विभाग के संग्राम सिंह अपने-अपने विभागों का प्रेजेंट नेशन तथा जनसुनवाई के लिए उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने गांव में पेयजल स्वच्छता अभियान नारी सशक्तिकरण जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल है की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भवन निर्माण एवं सौंदर्य सामग्री के प्रति सजग कार्य करने के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों के कार्यों पर संतोष प्रकट किया। चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अभय सिंह ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ने भी जनसुनवाई में हिस्सा लिया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak Abhay Singh
01/06/2026
अयोध्या : जिलाधिकारी शशांक तिवारी ने उपजिलाधिकारी के साथ किया निरीक्षण।
सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने निर्माणाधीन रिंग रोड एवं मसौधा ब्लॉक , एवम् अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम डाभासेमर और पर्यटन का निर्माणाधीन बस स्टॉप सेंटर मैनुद्दीन पर का निरीक्षण किया। वही निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मसौधा एवं स्टेडियम में साफ सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए तो निर्माणाधीन रिंग रोड और तीव्र गति बढ़ाने का निर्देश दिया वही मैनुद्दीन पुर निर्माणाधीन पर्यटन बस स्टॉप सेंटर की गुणवत्ता सुधारने एवं परियोजना को यथाशीघ्र निपटाने का निर्देश दिया। वही निरीक्षण में सोहावल की उपजिलाधिकारी सविता देवी एवं सुरक्षा की कमान संभाले थाना प्रभारी मनोज शर्मा मौजूद रहे।
01/06/2026
विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग पर पुल निर्माण के लिए पूर्व सांसद
Lallu Singh ने रेल मंत्री को लिखे पत्र।
अयोध्या:
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw को पत्र लिखकर सरायरासी सहित विभिन्न रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन सुलभ बनाने के लिए कम ऊंचाई का अधोगामी पुल, एलएसएच उपरगामी आरओबी पुल निर्माण का आग्रह किया है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि रेल मंत्री को दिए पत्र में 950/5 एवं 950/6 के मध्य दर्शन नगर से विल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन के मध्य सरायरासी गांव के निकट अयोध्या वाराणसी रेल खंड पर अधोगामी पुल निर्माण करके आवागमन को सुलभ किया जाए। उन्होंने कहा कि अलनाभारी विल्वहरिघाट रेलवे स्टेशन के मध्य परसोली गांव के निकट 941/3 और 141/4 के मध्य घाट से अलनाभारी रेलवे स्टेशन के मध्य दुर्गापुर परसमपुरवा तथा 23/10 व 23/11 के मध्य एवं 18 सी मोहम्मदपुर व 16 सी में पूरा अयोध्या कैंट प्रयागराज रेलवे प्रखंड पर कम ऊंचाई का अधोगामी पुल का निर्माण होना चाहिए।
मालूम हो कि क्षेत्रीय समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर सिंह मुन्ना पूर्व सांसद के स्थानीय प्रभारी रणधीर सिंह डब्लू ने इस पहल व पत्राचार के लिए खास प्रयास किया।
Chief Minister Office Uttar Pradesh MYogiAdityanath Keshav Prasad Maurya Brajesh Pathak BJP Uttar Pradesh Ministry of Railways, Government of India Central Railway Northern Railway
👇🏾
01/06/2026
IPL ट्रॉफी भले ही RCB ने जीत लो जो लेकिन लाखों करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल इस 15 साल के बच्चे ने जीता है.
वैभव सूर्यवंशी ने इतनी कम उम्र में IPL में 5 अवार्ड अपने नाम किये हैं. ओरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर, इमर्जिंग प्लेयर और सुपर सिक्सेस का अवार्ड जीतकर इतिहास रच दिया.
कुल 5 अवार्ड में 45 लाख रुपए और एक टाटा सिएरा कार मिली है. 15 साल की उम्र में एक ही सीजन में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना वैभव को एक असाधारण खिलाड़ी बनाती है.