Thejesterzone
गर्मी से देश को भारी आर्थिक नुकसान…🥵
जागरूक नागरिक को FIR का तोहफा मिला…👏
संविधान में वीआईपी मूवमेंट नाम का कोई आर्टिकल है…?
ये है छतीसगढ़ का अद्भुत नृत्य इसका नाम पता है…?
जवाब देके जाना
हाल बेहाल
सरकारी स्कूल की शिक्षा पे कुछ कहेंगे..?
तुम्हे पता था छत्तीसगढ़ की इन जगहों के बारे में…?
जवाब दीजिए…?
छत्तीसगढ़ की वीरता का प्रमाण “अमर जवान शहीद स्मारक”
21/04/2026
"शहादत के पत्थरों पर खड़ा विकास का यह सेतु!"
आज कदम उस मिट्टी और उस ऐतिहासिक पुल पर हैं, जिसने बस्तर के संघर्ष को बहुत करीब से देखा है। इंद्रावती नदी पर बना यह पुल महज़ कंक्रीट और सरियों का ढांचा नहीं, बल्कि हमारे जवानों के अदम्य साहस और अटूट संकल्प की एक जीती-जागती मिसाल है।
यह वह पुल है जिसे अबूझमाड़ का प्रवेश द्वार कहा जाता है। इसे बनाने की राह इतनी आसान नहीं थी; नक्सलियों ने हर कदम पर मौत का जाल बिछाया, हमले किए और विकास के इस रास्ते को रोकने की हर मुमकिन कोशिश की। लेकिन हमारे वीर जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर, भारी सुरक्षा और कड़े पहरे के बीच इस नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया।
न जाने कितने जवानों के लहू और शहादत से इस पुल की नींव सींची गई है, तब जाकर आज बस्तर का यह अंदरूनी इलाका मुख्यधारा से जुड़ पाया है। इन जांबाज कमांडोस के साये में यहाँ खड़े होकर जो गर्व महसूस हो रहा है, वह शब्दों से परे है। आज यहाँ की फिज़ाओं में डर नहीं, बल्कि जीत, उम्मीद और बदलाव की गूँज है।
बस्तर के इन असली नायकों के जज्बे को शत-शत नमन। जहाँ हौसले बुलंद हों, वहाँ रास्ते खुद-ब-खुद बन जाते हैं। 🫡🇮🇳
अंधविश्वास का तमाशा बंद करो🙏🏻
Click here to claim your Sponsored Listing.