SAFAR SACH
सफर सच न्यूज के फेसबुक पेज में आप सभी दर्शकों का स्वागत है 🙏
किसी भी तरह का न्यूज़ दे सकते हैं! WhatsApp or call no. 8102363247
03/06/2026
गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित शिबूडीह में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ग्रामीणों से वार्ता कर जाम हटाने के प्रयास में जुटा हुआ है।
SAFAR SACH
safarsach bharat
झारखंड में बस से सफर करना होगा महंगा,भाड़ा बढ़ाने का भेजा गया प्रस्ताव !
03/06/2026
आज उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दावोस की प्रगति, राज्य में साइकिल और टेक्सटाइल उद्योग, विभिन्न इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, झारक्राफ्ट, माटी कला बोर्ड, आदि को लेकर कई दिशा निर्देश दिए।
SAFAR SACH
safarsach bharat
Hemant Soren
03/06/2026
गिरिडीह के टावर चौक में विकास कार्य शुरू हो गया है, लेकिन वहीं लगा मृतक पायल कुमारी का बैनर आज भी उसकी दर्दनाक मौत और न्याय की पुकार को जीवित रखे हुए है। बैनर के माध्यम से परिजन और समर्थक हत्यारों को फांसी देने तथा पायल को जल्द न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
SAFAR SACH
safarsach bharat
03/06/2026
15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, लंबित भुगतान पर DC सख्त
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में वर्ष 2023-24 की कई योजनाओं का भुगतान लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
उपायुक्त ने सभी संबंधित मुखियाओं को 7 दिनों के भीतर लंबित भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा में भुगतान नहीं होने पर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही संबंधित पंचायत सचिवों पर निलंबन की कार्रवाई करने की भी बात कही गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी और अभिलेखों के अद्यतन संधारण का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
SAFAR SACH
बेड़ो में उमड़ा आदिवासी संस्कृति का महासागर!"
"नन्हे कलाकारों ने जीत लिया सबका दिल! ❤️"
"बच्चों के टैलेंट ने मचाई धूम! 🔥"
03/06/2026
बेड़ो में उमड़ा आदिवासी संस्कृति का महासागर!" 🔥
"पड़हा जतरा में दिखी परंपरा, पहचान और एकता की ताकत!"
आज एक दिवसीय धरना कार्यक्रम, Rya और भाकपा माले के बैनर तले जमुआ पार्टी ऑफिस से मार्च निकालते हुए प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यक्रम किया गया ,, अध्यक्षता कर रहे इंकलाबी नौजवान सभा के जिला कमेटी साथी असगर जी संचालन कर रहे हैं प्रखंड कमेटी अध्यक्ष रंजीत यादव जी, भाकपा माले के जिला सच्ची अशोक पासवान, ने कहा, आज दिन भू माफिया की मनोबल बड़े पैमाने पर बड़ी है, इसका जिम्मेवार वीडियो और सीईओ है, गरीब किसान की जमीन हड़पने में जमुआ सीईओ के मिली भगत से यहां तक भाई-भाई को हत्या हो जा रहा है, अगर 15 दिन के अंदर, विभिन्न पंचायत भवन में जाकर कर्मचारी सीईओ दाखिल खारिज घर मजरूवा बंदोबस्ती राशिद काटना चाहिए,, छात्रों की जाती स्थानीय ऐसे प्रमाण पत्र में भी पंचायत भवन में जाकर छात्रों को जाति स्थानीय ऐसे उपलब्ध कारण कर्मचारियों और सिया का जिम्मेदारी है वही जिला परिषद सदस्य विजय पांडे ने कहा आबुआ आवास के नाम पर मुखिया और पंचायत सेवक एक बड़ी पैमाने पर लूट चल रही है , और लगातार किसने की, धान की पैसा अभी तक देने में हेमंत सरकार भी फेल नजर आ रही है,, वहीं छात्र नेता विकास पासवान, ने कहा आए दिन छात्रों के भविष्य के साथ,neet पेपर SSC GD, लगातार लिख हो रहा है और केंद्र सरकार, कुछ एक शब्द नहीं बोल पा रहे हैं, जिस तरह से प्रयागराज में, कोचिंग सेंटर को सील किया जा रहा है, लगातार छात्र उत्तम हत्या कर रहे हैं , सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस छात्र को कॉकरोच बोल कर अपमानित कर रहे हैं इससे साफ पता चलता है, यह सरकार छात्र विरोधी, है उपस्थित मनोहर हसन बंटी जी, वीरेंद्र वर्मा, भागीरथ पंडित भोला पासवान प्रकाश पासवान महेश दास अजय यादव लखन हादसा मुस्तकीम अंसारी बाबूलाल मंडल रामरतन वर्मा शाहनवाज हुसैन और सैकड़ो साथी उपस्थित था SAFAR SACH
गिरिडीह के झंडा मैदान में मंगलवार को किसान जनता पार्टी ने तिसरी थाना कांड संख्या 5/2025 के अनुसंधान पदाधिकारी नंदजी राय पर लगे कथित रिश्वतखोरी के आरोपों और पीड़िता शबनम खातून को न्याय नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने वायरल ऑडियो के आधार पर नंदजी राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। शबनम खातून ने आरोप लगाया कि दहेज उत्पीड़न मामले में कार्रवाई के नाम पर उनसे पैसे लिए गए और केस को कमजोर किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि दोषियों पर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
SAFAR SACH
Breaking News: अरगाघाट में राह चल रही लड़कियों से अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दो युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the business
Telephone
Website
Address
B***y More
Ranchi Road Area