Drx. Rakesh Ranjan

Drx. Rakesh Ranjan

Share

मेरा व्यक्तित्व मैं हूं। और मेरा व्यवहार आप पर निर्भर करता हैं।

27/07/2026

क्यूँ डराते हो ज़िंदाँ की दीवार से..
ज़ुल्म की बात को जहल की रात को..

Photos from Drx. Rakesh Ranjan's post 26/07/2026

ये हैं Gen- Z के संस्कार...

प्रोटेस्ट ख़त्म होते ही युवाओं-छात्रों जंतर-मंतर को ख़ुद ही साफ़ करके चले गए.!

इसलिए Gen- Z को उन लोगों से संस्कार सीखने की बिल्कुल ज़रूरत नहीं है जो भंडारा खाने के बाद जूठन और पत्तलों से पूरी सड़क पाट देते हैं.!

Gen- Z बस गाली ही तो देते हैं...गाली तो पुरानी पीढ़ी भी देती थी बस अंतर इतना है कि पुरानी पीढ़ी दबी जुबान में गाली बकती थी, और Gen- Z खुलेआम बक देते हैं.!

अपनी भावनाएं खुलेआम व्यक्त करने वाला निष्कपट होता है, दबी जुबान में व्यक्त करने वाला धूर्त और मक्कार.!!

25/07/2026

गरज उठी जब बीहड़ों में, वो बंदूक पुरानी थी,
नाम फूलन था उसका, वो चंबल वाली रानी थी !

पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी जी को उनके शहादत दिवस पर उनको कोटि कोटि नमन। 💐

#फूलन_देवी_अमर_रहें...

18/07/2026

गाजीपुर जनपद अंतर्गत जमानियां से पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता आदरणीय चौ. लालता प्रसाद निषाद जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है।

शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी श्रद्धांजलि !

17/07/2026

*देवरिया के श्री गोविंद निषाद जी की सुपुत्री आकांक्षा निषाद जी को #दरोगा SI पद पर चयनित होने पर हार्दिक बधाई* 🎉👮‍♀️

यह गर्व का पल पूरे निषाद समाज और देवरिया जिले के लिए है। बहन आकांक्षा की इस शानदार सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारी मेहनत, अनुशासन और लगन रंग लाई।

ईश्वर से प्रार्थना है कि तुम अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करो और समाज का नाम रोशन करो। माता-पिता का आशीर्वाद और संगठन का सहयोग सदा तुम्हारे साथ रहे।

आगे भी यूं ही तरक्की करो बहन आकांक्षा! बहुत-बहुत बधाई 💐

08/07/2026

" कुछ महलों के उजाले छिनने पड़ेंगे "

प्रधानमंत्री बनने से कुछ माह बाद चंद्रशेखर जी एक रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के एक अंश में उन्होंने कहा कि.. "हमारी सरकार का मकसद सबको खुश करना नहीं हैं... हमारी सरकारी प्राथमिकताएं हैं की देश एक बड़े वर्ग को प्रमुखता दी जाए, जिसके लहू-पसीने और मेहनतकश कंधों से पूंजी का निर्माण होता हैं...देश का वैभव बढ़ाता हैं... हमारी सरकार की प्राथमिकता हैं कि देश के लिये पूजी निर्माण करने वाले इन लोगो के झोपड़ियों में भी रोशनी पहुंचे... ये काम करने के लिए कुछ महलों के उजाले छिनने पड़ेंगे....उनकी कुछ दीवाली कम करनी पड़ेगी "

चंद्रशेखर जी , लहज़े के सख्त आदमी थे... वो आक्रामक नदाज़ में भी अपने बात बेहद सलीके से कहते थे... उनका शब्दकोश और अपनी बात गढ़ने का आयाम बहुत बड़ा था..।
पुण्यतिथि पर प्रेरणाश्रोत चंद्रशेखर जी के पावन स्मृति को शत-शत नमन 🙏

19/06/2026

प्रभु श्रीराम जी 4 साल बड़े हैं महाराजा निषादराज जी...

03/06/2026

#वनवास_काल में राम को शरण देने वाले निषादराज की प्रतिमा अयोध्या के टेढ़ी बाजार /निषादराज चौराहा पर लगी है, उसी के पास के पोल पर शौचालय का बोर्ड लगा है, नगर निगम व जिला प्रशासन का घोर लापरवाही हैं ?

Photos from Drx. Rakesh Ranjan's post 25/05/2026

#जौनपुर बड़ी खबर: #दूल्हे आजाद बिन्द गोली हत्या कांड मामले में बड़ा एनकाउंटर, ₹1 लाख का इनामी बदमाश रवि यादव ढेर! 💥

यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन! लाइन बाजार इलाके में हुई ताबड़तोड़ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रवि यादव को पुलिस ने मार गिराया है। इस मुठभेड़ में लाइन बाजार के SHO भी घायल हुए हैं, जिनके हाथ में गोली (शॉर्ट इंजरी) लगी है।

क्या हुआ: पुलिस और बदमाशों के बीच आमने-सामने की फायरिंग।

नतीजा: 1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।

घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, स्थिति नियंत्रण में है।

23/05/2026

#दूसरी_फूलन_देवी, का अवतार हो चुका हैं। सिर्फ समाज को खड़ा होना है।
बिंद जाति होने के नाते बाबा के बुल्डोजर में तेल गायब हो चुका हैं।
आज बीजेपी पार्टी में समाज के सांसद विधायक मंत्री की आँखें बंद हैं

दुल्हा हत्या काण्ड आजाद बिंद ।।
न्याय की लड़ाई जारी हैं।।

बहन सौम्या बिन्द (मृत आजाद बिन्द की बहन) आपको ऊपरवाले ने इतना हिम्मती बनाया है, आप एक आदर्श बहन का किरदार है जो अपने भाई के लिए इतना सरकारी सिस्टम से लड़ रही है।
अगर अपराधियों ने बताकर आए, होते तो बहन सौम्या बिन्द माता वीरांगना फूलन देवी का रूप लेने में भी देरी नहीं करती।
हर भारतीय महिला को सौम्या बिन्द से सिस्टम से लड़ने की और अपराधियों के खिलाफ बोलने की क्षमता से कुछ सीखना चाहिए।
सौम्या बिन्द आप एक आदर्श बहन है, साहसी बहन है।
ऊपर वाला हमेशा आपको आशीर्वाद पप्रदान करें न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए ✍️✍️

Want your business to be the top-listed Media Company in Ghazipur?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address


बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश, Ballia Road
Ghazipur
277208