Dr. Vassundhara Rai
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Dr. Vassundhara Rai, Nagpur Road, Area.
11/01/2026
#लयबद्द
🙏 कुछ तो तुम भी बोल दो🙏
अरी ओ भावना हृदय द्वार से कुछ तो बोल दो
स्वीकार सत्य करके मुझको कुछ तो बोल दो
मेरा अर्पण देख लो भावों का दर्पण तो खोल दो
मौन प्रेम की पाती हिलोरे लेती मन के गलियारे में
तुम आ जाओ प्रिय अब अदृश्य बंधन सारे खोल दो
Vasundhara 💕
04/01/2026
🌹हरे कृष्ण 🌹
जब आपकी विद्या ज्ञान किसी के जीवन में थोड़ा सा भी परिवर्तन लाती है तो ये मान लीजिए कि श्रीजी ने आपका चयन किया है इसलिए बिना अंहकार के लोगों की सेवा करते चलिए...
ऐसे ही मेरे सीमित ज्योतिष ज्ञान से कुछ कुछ लोगों की सेवा करने का सौभाग्य श्रीजी ने मुझे दिया ...
बहुत सीखना पढ़ना शेष है अभी लेकिन जब कोई सामने से कहता है कि लाभ हो रहा है , अच्छा महसूस हो रहा है तो मुझे भी अच्छा लगता है,
एक दिल्ली के आस पास की हैं और दूसरे देश के बाहर के हैं उनका फीड बैक मिला मन खुश हुआ
ईश्वर श्री कृष्ण जी हम सबको खुश रखें 😊
🙏🌹🙏हरि ॐ 🙏🌹🙏
31/12/2025
🌹 हरे कृष्ण हरे राम 🌹
आप सभी को नववर्ष की असीम शुभकामनाएं 💐 श्रीजी हमेशा खुश रखें यही मंगल कामना
21/12/2025
🌹🙏🌹 #हरे #कृष्ण 🌹 🙏 🌹
प्रथम भाव मेष लग्न का संक्षिप्त विवरण
किसी की कुंडली के प्रथम भाव में यदि मेष राशि है अर्थात प्रथम भाव के स्वामी मंगल होते हैं तथा वह मेष लग्न की कुंडली मानी जाएगी तथा मेष राशि के स्वामी भी मंगल ही होते हैं जिसके कारक ग्रह सूर्यदेव होते हैं जो व्यक्ति के स्वास्थ्य और स्वभाव को वर्णित करते हैं
मेष लग्न के व्यक्ति शारीरिक रूप से थोड़े गोल मटोल होते हैं व त्वचा की रंगत में थोड़ी लालिमा या नेत्रों में चमक होती है. अधिकांशतः देखा गया है कि मेष लग्न में जन्मे लोग अपनी उम्र से कम नज़र आते हैं. मेष लग्न के लोग स्वभाव से दबंग, उग्र परन्तु शीघ्र ही दूसरों पर प्रसन्न भी हो जाते हैं ,जल्दी रिएक्शन देते हैं प्रकृति से जुड़े हुए लोग होते हैं तथा भ्रमण शील होते हैं ।
घुटनों के रोग से ग्रस्त होते हैं. आप अत्यधिक क्रोधी भावुक तथा अपना कार्य चतुरता से निकलवाने में निपुण होते हैं. किसी भी विषय पर वाद-विवाद करने से आप नहीं हिचकिचाते हैं. मेष लग्न के लोग दूसरों के समक्ष अनावश्यक दिखावा करने में नहीं हिचकिचाते हैं.
ये लोग साहसी तथा अभिमानी होते हैं. अगर कोई बात पसंद नहीं आ रही तो उस पर खुलकर विचार व विरोध करने लगते हैं. इनके शुरूआती जीवन के वर्षों में काफी संघर्ष देखने को मिलता है परन्तु अपने परिश्रम के बल पर जल्द ही अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं. अपने परिश्रमी तथा पराक्रमी स्वभाव के कारण मेष लग्न के व्यक्ति अपने जीवन में मनवांछित मान सम्मान एवं प्रतिष्ठा पाते हैं. जीवन में अपने परिश्रम के बल पर अर्जित की गई सांसारिक वस्तुओं का आप सुखमय उपभोग करते हैं . आपमें स्वाभिमान की भावना कूट-कूट कर भरी होती है इसलिए कहीं भी जाने पर आप उचित सम्मान की लालसा रखते हैं. मेष लग्न के व्यक्ति का जीवन सामान्यतः सुखमय ही बीतता है.
आवश्यकता अनुसार मदद करने के कारण आप औरों के लिए आदरणीय भी होते हैं. मेष लग्न के व्यक्ति या तो अपने भाई बहनों में सबसे बड़े या अपने तेजस्वी गुणों के कारण सबसे आगे रहते हैं. अधिकाँश मेष लग्न के व्यक्तियों को जल से भय लगता है तथा जल से सावधान भी रहना चाहिए. युद्ध कला में निपुण तथा कोर्ट कचेहरी के मामलों में मेष लग्न के लोगों को सामान्यतः विजय ही मिलती है ,
आप खाने में सब्जी कम पसंद करते हैं तथा खाना सदैव गर्म ही खाना चाहते हैं ।
स्वभाव से चंचल होते हैं तथा इस भाव के पुरुष कामुक तथा स्त्रियों के प्रति शीघ्र ही आकर्षित हो जाते हैं. लक्ष्मी आपके पास टिकती नहीं अपितु सदैव चलायमान रहती हैं.
पूर्व दिशा की ओर आपको सफलता अवश्य ही मिलती है तथा जन्म स्थान से दूर जाने पर भाग्योदय की संभावना अधिक रहती है.
धार्मिक विचारों में मेष लग्न के व्यक्तियों का दृष्टिकोण भिन्न होता है. आप शक्ति के उपासक होते है. अपनी बात के धनी एवं शर्त के कट्टर होते हैं. मेष लग्न के लोग प्रायः किसी झगडे में पड़ना नहीं चाहते हैं परन्तु यदि कोई भी बात इनको पसंद ना आए तो सामने वाले को सबक सिखाये बिना नहीं मानते.
ध्यान देने योग्य -: कुंडली के अन्य ग्रह की स्थिति पर भी जीवन कैसा होगा ये निर्भर करता है,
Dr Vassundhara Rai
Astro Numerologist & Vastu expert
अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
9011193163
With regards
Thank you 🙏😊
14/12/2025
🌹 हरे कृष्ण 🌹
आज अंक 3 के बारे में संक्षिप्त विवरण
जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 3, 12, 21, 30 को होता है उनका जीवन अंक 3 से रूल होता है , 3 अंक अर्थात देवगुरु बृहस्पति देव ।
इस अंक वाले लोग बुद्धिमान, स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं, तथा 3 अंक वाले लोगों को शिक्षा, प्रशासन, लेखन और कानून जैसे क्षेत्रों में सफलता दिलाता है, लेकिन इन्हें अहंकार, अत्यधिक काम और वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए ताकि जीवन में संतुलन और सुख-शांति बनी रहे और ये अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें।
अंक 3 के लोग समझदार और आत्मविश्वासी होते हैं, जो सही निर्णय लेते हैं।
स्वाभिमानी होते हैं इन्हें किसी के सामने झुकना या अहसान लेना पसंद नहीं होता, ये अपने दम पर आगे बढ़ते हैं।
महत्वाकांक्षी होते हैं ये जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने की चाह रखते हैं और परिश्रमी होते हैं।
अच्छे कलाकार भी होते हैं, खासकर लेखन और पठन से जुड़े क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।
इनके स्वभाव में स्वत: ही नेतृत्व करने की क्षमता होती है और ये समाज में सम्मान पाते हैं।
बचपन से वृद्धावस्था तक लीडरशिप के गुण होते हैं।
अच्छे सलाहकार होते हैं,ये अपने दुश्मन तक को अच्छी ही सलाह देने में सक्षम होते हैं।
करियर और सफलता:
अपनी मेहनत और गुणों के बल पर ऊंचे पद प्राप्त करते हैं।
इनको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में परिश्रम करना पसंद होता है ।
कभी कभी अति परिश्रम और अनुशासन के कारण आस पास के लोगों को मानसिक तनाव भी होता है।
3 अंक वालों का भाग्योदय -3,12,21,30,39,48 की उम्र में होता है,
2025 के लिए सजेशन-:
करियर में उन्नति और अच्छे बदलाव की संभावना है, खासकर शिक्षा और AI के क्षेत्र में।
कमजोरियाँ और सावधानियाँ:
अहंकार, दिखावा और वाणी पर नियंत्रण रखना ज़रूरी है।
अत्यधिक कार्य: ज़्यादा काम करने से तनाव और स्नायु तंत्र संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
रिश्तों में खासकर भाई-बहनों के रिश्तों में संतुलन बनाना चाहिए।
उपाय
पीला, बैंगनी, नारंगी रंग का इस्तेमाल करें।
व्रत/मंत्र: गुरुवार का व्रत, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, "ओम ग्राम ग्रीम ग्रोम सः गुरुवे नमः" मंत्र का जाप करें।
दान: पीले फल, चने की दाल, धार्मिक पुस्तकें दान करें।
गुरु उपासना: अपने गुरुओं और मेंटर्स का सम्मान करें।
सावधानी - अब मान लीजिए किसी की कुंडली में देवगुरु बृहस्पति की किसी पापी ग्रह के साथ युति हो तो ?
किसी के मोबाईल नंबर में अंक 33 या 36 या 333 हो तो विचार कीजिए इस तरह के मोबाइल नंबर व्यक्ति के जीवन पर किस प्रकार का प्रभाव छोड़ेंगे?
स्वाभाविक रूप से समस्या होगी ही होगी ।
जहां समस्या है वहां समाधान भी है।
Dr Vassundhara Rai
Astrologer numerologist & vastu expert
अधिक जानकारी के लिए
[email protected] पर मेल कर सकते हैं
या इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 91- 9011193163
11/12/2025
मुस्काते अधर
-------------
नयनों की अंतहीन प्रतीक्षा
समर्पित प्रिय तुम्हें हर इच्छा
छन-छन कहीं छलक ना जाए
सिसके मेरे मनका जो प्याला
मुस्काते अधर किंतु उर विस्तृत छाला
छुप-छुप पिरोयी मैने अश्रु की माला
शून्य प्रेम के पथ पर फैल ना जाए
भीतर-भीतर के भीतर जले जो ज्वाला
वेदना सच्ची सखी सी कभी छूटी नहीं
श्रंखला पीड़ा की कभी टूटी नहीं
मैं मुझमें ही सदैव मिटती रही
गीले आंचल में सदा सिमटी रही
करूणा, व्यथा अश्रु से जीवन भरा
इंद्रधनुषी सी जो दिखती वसुन्धरा
खंडित स्वप्न मौन ही मेरी निशानी
पीर हृदय मुस्काते अधर यही कहानी
Vasundhara 💕
08/12/2025
लगा लो अपने कँठ प्रिय, तुम बिन मेरा कौन ।
भर कर अपनी बाँह में, हो जाने दो मौन ।।
रात विरह की मौन है, मौन जगत है यार ।
गूँज मौन वो सुन सके, दे आलिंगन प्यार ।।
Vasundhara 💕
05/12/2025
🌹 हरे कृष्ण हरे राम 🌹
It feels good when you are recognized by your work, my work is my identity
It is a matter of pride for me to be a judge in this event.
With regards
Thank you
05/12/2025
🙏🏻🌹🙏🏻हरे कृष्ण हरे राम 🙏🏻🌹🙏🏻
#संक्षिप्त #विवरण
प्रथम भाव में मेष राशि अर्थात मेष लग्न
मेष लग्न के स्वामी मंगल होने के कारण जातक/जातिका जन्मजात से नेता होते हैं ,
इनके शरीर की कद काठी सामान्य लोगों से थोड़ी बलिष्ठ होती है ये स्वभाव से स्वतंत्र और तुरंत निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं, किसी अन्य व्यक्ति के अंडर में रह कर इनके लिए कार्य करना थोड़ा मुश्किल भरा होता है।
मंगल लग्नेश की वजह से इनके व्यक्तित्व में ऊर्जावान महत्वाकांक्षी तत्व देखने को मिलते हैं।
अक्सर छोटी छोटी बातों पर जल्दी ही क्रोधित होना इनके स्वभाव में देखा जा सकता है,
इन्हें जीवन में विषम परिस्थितियों में दृढ़ता के साथ सामना करना बहुत अच्छी तरह से आता है।
अग्नि तत्व की राशि होने के कारण इनमें ऊर्जा का संचार अधिक देखने को मिलता है ,स्वाभाव में अधीरता देखने को मिलती है थोड़े उग्र स्वभाव के होते हैं , ज़िद्दी स्वभाव के कारण अपना नुकसान कर लेते हैं ,अपने कार्य क्षेत्र में खुद ही प्रभावित होकर थोड़े अभिमानी भी होते हैं
किसी अन्य की बात को धैर्यपूर्वक सुनना इनके बस में नहीं होता है, ज़िद्दी स्वभाव के कारण अपनी ही बात पर अड़े रहने से कई बार महत्वपूर्ण विषयों पर बहस करके अपने ही कार्य को अधूरा छोड़ने से स्वयं का नुक़सान कर बैठते हैं।
अपनी बात स्पष्ट रूप से कहने में संकोच नहीं करते हैं जिसकी वजह से सामने वाले व्यक्ति को ये घंमडी नज़र आते हैं।
धार्मिक होते हैं लेकिन आधूनिक व रूढ़ीवादी विचारों में एक विरोधाभास जैसी स्थिति देखने को मिलती है, वैचारिक रूप से कभी कभी बहुत खुलापन तो कभी कभी बहुत ही रूढ़ीवादी देखने को मिलते हैं।
ऐसे जातकों को नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ या सुन्दरकाण्ड का पाठ पढ़ना चाहिए।
सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए तथा बृहस्पति देव की पूजा करनी चाहिए इसके अलावा दीन दुखी व्यक्तियों को दान करना चाहिए।
🙏🌹🙏हरि ॐ 🙏🌹🙏
हरे कृष्ण 🌹
25/11/2025
मैं तुम्हें निहारूं कैसे या तुम्हारा रूप उतारूँ कैसे
तुम बहुत दूर बसते हो तब तुम्हे पुकारूं कैसे
अंतरमन में आग धधकती जब याद तुम्हारी आती है
आँखे हैं नित्य बरसतीं निद्रा कोंसो हट जाती है ।
Vasundhara 💕
Click here to claim your Sponsored Listing.
Telephone
Website
Address
Area