Jan Sewak Rajesh Goyal BJP

Jan Sewak Rajesh Goyal BJP

Share

Nominated Member, Cantonment Board, Agra (Ministry of Defence) | Treasurer, BJP Agra Mahanagar

19/03/2026
Photos from Jan Sewak Rajesh Goyal BJP's post 24/02/2026

आगरा के पर्यटन और सतत विकास की दिशा में एक साझा कदम!
​📍 डबल ट्री बाय हिल्टन, आगरा
​आज टूरिज़्म गिल्ड ऑफ़ आगरा द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण सेमिनार “ताजमहल से परे: आगरा — सतत शहरी विकास, विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संवर्धन का एकीकरण” में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ।
​इस सेमिनार में वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगरा की व्यापक पर्यटन संभावनाओं, सतत शहरी विकास तथा ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण को लेकर सार्थक संवाद में भाग लिया। चर्चा के दौरान आगरा को एक बहुआयामी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।
​वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन ने अपने आदरणीय संरक्षक श्री राजेश गोयल जी (माना कैटर्स) के नेतृत्व में इस कार्यक्रम में सहभागिता की। संगठन की ओर से वरिष्ठ पदाधिकारीगण—उपाध्यक्ष श्री सौरभ सिंघल जी, श्री पंकज गोयल जी, श्री विमल गोयल जी, श्री हर्ष सिसोदिया जी तथा संगठन के एडमिनिस्ट्रेटर श्री अनिल सविता जी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
​इस उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी कार्यक्रम के आयोजन हेतु टूरिज़्म गिल्ड ऑफ़ आगरा के माननीय अध्यक्ष श्री अमूल्य कक्कड़ जी (वाइस प्रेसिडेंट, होटल क्लार्क शिराज) का हार्दिक आभार।
​आगरा के समग्र विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं।

08/02/2026

आदरणीय श्री केशों मेहरा जी,
(पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन, उ.प्र. एवं पूर्व विधायक, आगरा छावनी)
​जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ! 🎂💐
​ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।
आप हमारे लिए अभिभावक स्वरूप हैं। जिस तरह हर परिस्थिति में आपने ढाल बनकर हमारा साथ दिया है और सही मार्गदर्शन किया है, उसके लिए हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे। आपका आशीर्वाद और स्नेह हम पर हमेशा बना रहे।
​सादर प्रणाम।

Photos from Jan Sewak Rajesh Goyal BJP's post 22/01/2026

जय श्री कृष्ण!🙏

शीर्ष नेतृत्व का विश्वास, संगठन की शक्ति और अपनों का साथ! 🚩

​आगरा छावनी परिषद के सदस्य के रूप में मुझे पुनः मनोनीत कर जनसेवा का अवसर प्रदान करने के लिए मैं देश के यशस्वी रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके द्वारा जताए गए इस विश्वास को मैं अपनी निष्ठा और सेवा से सार्थक करूँगा।
​इसी क्रम में, कल 'द रमाना ग्रांड' (The Ramana Grand) में आगरा छावनी मंडल द्वारा आयोजित मेरे 'स्वागत एवं अभिनंदन समारोह' की आत्मीयता ने मुझे भाव-विभोर कर दिया।

​इस गरिमामयी आयोजन में मंडल अध्यक्ष श्री विजय कुमार (बंटी भाई) के नेतृत्व में मंडल परिवार ने जो सम्मान दिया, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है।
​कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए:
🔸 आगरा छावनी के लोकप्रिय विधायक मा. श्री जी.एस. धर्मेश जी,
🔸 भाजपा आगरा महानगर के यशस्वी अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता जी,
🔸 पूर्व प्रदेश महामंत्री (संगठन) एवं पूर्व विधायक श्री केशव मेहरा जी ने विशेष रूप से पधारकर मुझे आशीर्वाद प्रदान किया।
​विशेष रूप से, भाजपा महानगर एवं मंडल के समस्त वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। संगठन को सींचने वाले आप सभी वरिष्ठों का सानिध्य ही मेरी असली ऊर्जा है।
​मेरे आमंत्रण पर पधारे मेरे सभी शुभचिंतक मित्रों, परिवारजनों और देवतुल्य जनता का मैं ऋणी हूँ। साथ ही, लोकतंत्र के सजग प्रहरी मीडिया के साथियों का भी विशेष धन्यवाद।

​एक विशेष आग्रह: 🙏

यह सफर जनसेवा का है। जैसे आज आप सबने आकर मेरा मान बढ़ाया है, मेरी अभिलाषा है कि भविष्य में भी छावनी के विकास पथ पर आप सभी का ऐसा ही स्नेह, साथ और मार्गदर्शन मुझे निरंतर मिलता रहे।
​आपका विश्वास ही मेरा संकल्प है।

​विनीत:
राजेश गोयल
मनोनीत सदस्य, आगरा छावनी परिषद

Photos from BJP Uttar Pradesh's post 19/01/2026
17/01/2026

भारत तेजी से उन्नती की और अग्रसर यही है विकसित भारत की पहचान।

Narendra Modi Rajnath Singh BJP Uttar Pradesh Bharatiya Janata Party (BJP) MYogiAdityanath

Want your public figure to be the top-listed Public Figure in Agra?
Click here to claim your Sponsored Listing.

Category

Website

Address

272, Sadar Bazar
Agra
282001