Hindi Fact Book
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hindi Fact Book, Education, Agra, Agra.
सबसे बड़ा धन 'ज्ञान' का है—यह एक शाश्वत सत्य है क्योंकि ज्ञान ही एकमात्र ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता, राजा छीन नहीं सकता, भाई बांट नहीं सकता और जो बांटने से हमेशा बढ़ता है ✅ Discover the most amazing, shocking, and unknown facts from around the world every day.
✅ Explore facts about science, history, space, animals, mysteries, and human life — all in an interesting way.
01/06/2026
गाजियाबाद जिले के खोड़ा में सूर्या की हत्या पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ा और साफ संदेश दिया। यह संदेश सिर्फ अपराधियों को ही नहीं, बल्कि बच्चों के माता-पिता के लिए भी है। सीएम योगी ने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी ये स्वीकार्य नहीं है। और कतई स्वीकार नहीं होगा, अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है, तो समझो वो गलती कर रहा है। याद रखना हमारी संवेदना सामान्य नागरिकों के प्रति हैं।
01/06/2026
नेपाल-भारत सीमा विवाद को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान सामने आया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संसद में अपने पहले ही संबोधन में ऐसा दावा किया, जिसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया। उन्होंने कहा कि जहां भारत पर नेपाल की जमीन पर अतिक्रमण के आरोप लगते रहे हैं, वहीं नेपाल ने भी कुछ क्षेत्रों में भारतीय भूमि पर कब्जा किया है। इस बयान के बाद लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी जैसे संवेदनशील सीमा क्षेत्रों को लेकर बहस और तेज हो गई है।
उनके इस बयान पर नेपाल के भीतर ही भारी विरोध देखने को मिला। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री से सबूत पेश करने या अपना बयान वापस लेने की मांग की।
यह पूरा मामला एक बार फिर भारत-नेपाल संबंधों और सीमा विवाद की जटिलता को सामने लाता है, जहां राजनीतिक बयान और ऐतिहासिक दावे दोनों देशों के बीच संवेदनशील संतुलन को प्रभावित करते हैं।
01/06/2026
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। इस बार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कलावा काटने या मंगलसूत्र उतारने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक प्रतीकों का सम्मान किया जाएगा, जबकि नकल रोकने के लिए स्मार्ट गैजेट्स पर सख्त निगरानी रखी जाएगी।
01/06/2026
आईपीएल के इतिहास में सूर्योदय! 📈 वैभव सूर्यवंशी ने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतकर रचा नया कीर्तिमान।
एक नए नया सुपरस्टार का उदय हो चुका है और उसने क्रिकेट की दुनिया को अपने कदमों में झुका दिया है! बिहार के युवा वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल सीजन में वो कर दिखाया है जो आज तक सचिन, धोनी, विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी एक सीजन में नहीं कर सके।
वैभव सुरवंशी एक ही आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत अवॉर्ड्स जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट का भविष्य हैं।
01/06/2026
शॉक्ड: गुजरात टाइटंस के खिलाडियों की बस में लगी भीषण आग, गनीमत रही कि बस से पूरा सटाफ सुरक्षित बाहर आगया।
01/06/2026
जेलीफिश (Jellyfish) की एक प्रजाति ऐसी है जो कभी बूढ़ी नहीं होती। चोट लगने या बीमार होने पर वे वापस अपनी शुरुआती अवस्था (polyps) में लौट जाती हैं और हमेशा जीवित रह सकती हैं।
01/06/2026
RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन फाइनल के बाद एक और पल ने फैंस का दिल जीत लिया।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने 15 वर्षीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। वायरल वीडियो में कोहली पहले वैभव से हाथ मिलाते हैं और फिर उनके कंधे पर हाथ रखकर उन्हें खास सलाह देते नजर आते हैं। यह पल अनुभव और उभरती प्रतिभा के खूबसूरत संगम की मिसाल बन गया।
01/06/2026
बृहस्पति और शनि ग्रहों के वायुमंडल में कार्बन होता है, और तूफानों के दौरान होने वाली बिजली इसे ठोस ग्रेफाइट और फिर हीरे में बदल देती है। इसके कारण इन ग्रहों पर हीरे की बारिश होती है।
01/06/2026
अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में डकार नहीं ले सकते, क्योंकि ऐसा करने पर उनके पेट में मौजूद गैस और तरल पदार्थ एक साथ बाहर आ जाएंगे।
01/07/2025
Life is Beautiful ❤️
Click here to claim your Sponsored Listing.
Category
Contact the school
Telephone
Website
Address
Agra
Agra
282007